काशीपुर, विधानससभ 63, में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध कर नारे लगाये तथा ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करा । पुतला दहन उदित बंसल, उपाध्यक्षj आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के तत्वावधान में करा गया । उदित बंसल ने कहा की ज्ञानेशकुमार लोकतंत्र के हत्यारे हैं और उन्होंने आम आदमी के संवैधानिक अधिकार छीने हैं तथा ग़लत तरीक़े से आम लोगों के वोट काटकर संविधान तथा लोकतंत्र के साथ धोखा करा है। मोदी और शाह ज्ञानेश कुमार के साथ मिले हैं तथा तानाशाही चल रही है।
उदित बंसल ने कहा की जानता का आक्रोश देखते हुए तथा अपनी ग़ैरक़ानूनी कार्य देखते हुए ज्ञानेश कुमार को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए जिससे की आम जानता का संविधान तथा लोकतंत्र में भरोसा क़ायम रहे तथा लोगों के लोकतांत्रिक हितों की रक्षा हो सके क्योंकि ज्ञानेश कुमार के ऐसे कृत्य के द्वारा लगभग तेरह करोड़ वोट काटे गये हैं जिससे की जनता में बहुत आक्रोश है।
पुतला दहन में चंदन सूर्यवंशी, सुरेश, रफ़्तार, शैलेंद्र, दीपक, बीरपाल, ममता, कुलदीप आदि मौज़द थे।


