जनता के बीच पहुंचे उदित बंसल, चुनावी तैयारियों के बीच क्षेत्र में जनसंपर्क तेज, लोगों ने बताई अपनी समस्याएं; उदित बंसल ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा काशीपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष उदित बंसल स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे और जनसंपर्क कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीधे जनता से संवाद किया। लोगों के बीच पहुंचकर जानी समस्याएं जनसंपर्क के दौरान उदित बंसल ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनसे क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी परेशानियां उनके सामने रखीं और समाधान की मांग की। इस दौरान सड़क, जलभराव, साफ-सफाई, यातायात और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। उदित बंसल ने लोगों की समस्याओं को